इतिहास विभाग की छात्रा तनु गुप्ता का 'विकसित भारत युवा संसद 2025' में जिला नोडल लेवल से स्टेट लेवल के लिए चयन
गोविंदपुर स्थित आर. एस. मोरे कॉलेज की इतिहास विभाग, सेमेस्टर-5 की छात्रा तनु गुप्ता ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर 'विकसित भारत युवा संसद 2025' के लिए चयनित होकर कॉलेज का मान बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 21 मार्च 2025 को बेरमो कॉलेज द्वारा आयोजित किया गया।
तनु गुप्ता ने प्रभावशाली विचार-विमर्श और ज्ञानवर्धक दृष्टिकोण के साथ अपनी प्रस्तुति दी और आर. एस. मोरे कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने गर्व जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कॉलेज के प्राचार्य और इतिहास विभाग के शिक्षकों ने तनु गुप्ता की इस सफलता को उनकी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी और कॉलेज का नाम रोशन करेंगी